The International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking: नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर डॉ. खुबचंद बघेल गवर्मेंट PG कॉलेज में NCC केडेट्स ने किया जागरूकता कार्यक्रम

भिलाई। देश-दुनिया में 26 जून 2023 को ‘नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ के अवसर पर डॉ खूबचंद बघेल शास. महा. भिलाई-3 के NCC केडेट्स द्वारा विविध गतिविधिया आयोजित की गयी। सेंटल ब्यूरो ऑफ़ नोर्कोटीक्स के वेबसाइट पर 29 एसडी एवं 44 एसडब्लु केडेट्स ने ऑनलाइन शपथ लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

5 एसडी एवं 13 एसडब्लु केडेट्स ने नशा के दुष्प्रभाव, नशीली दवाओं के दुरुपयोगरोकने रोकने पर पोस्टर/ पेंटिंग बनाया गया एवं उसकी प्रदर्शनी लगायी गयी| नशे का लत भारत के युवाओं में तेजी से फैल रहा है। आज मादक पदार्थो एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं इनकी अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर, 38 केडेट्स को जेयुओ झचकेतन यादव द्वारा शपथ दिलाया गया।

मादक पदार्थो एवं नशीली दवाओं के उपयोग और व्यसन को रोकने जागरूकता रैली का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण से वसुन्धरा नगर तक किया गया। पान-मशाला-जर्दा-गुटका, खाते ही कैंसर का झटका, बोतल सारे तोड़ दो, जीवन से नाता जोड़ दो जैसे नारों के साथ 18 एसडी एवं 17 एसडब्लु केडेट्स ने जोश के साथ रैली में भागीदारी निभाई| उपस्थित प्रत्येक कैडेट्स द्वारा दो-दो घरों में जाकर 72 परिवारों को नशा के खिलाफ हेतु जनसंपर्क किया गया एवं पाम्पलेट वितरित कर जागरूक करने का प्रयास किया गया| क्षेत्र के दुकानों एवं पान ठेलों नाबालिग को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ नहीं बेचने हेतु जागरूक किया गया। आशीर्वाद ब्लड बैंक, भिलाई से नयन गुल्हाने द्वारा नशे से होने वाले नुकसान पर जानकारी प्रदान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक डॉ मनीष कालरा, डॉ विनोद शर्मा, डॉ शैलेंद्र ठाकुर , शैलेंद्र कुशवाहा, डॉ रमेश त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट डॉ श्रीकांत प्रधान, दिनेश देवांगन उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...