छत्तीसगढ़ में BJP नेताओं की हत्या का मुद्दा लोकसभा में उठा: प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव बोले- भाजपा नेताओं की हो रही है टारगेट किलिंग, जांच की मांग की

The issue of killing of BJP leaders in Chhattisgarh was raised in the Lok Sabha

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव छत्तीसगढ़ में पिछले 30 दिनों में 4 भाजपा पदाधिकारियों की निर्मम हत्या पर कांग्रेस के खिलाफ लोकसभा में जमकर बरसे। साव ने कहा कि भाजपा नेताओं की टारगेट किलिंग हो रही है। भारत सरकार छत्तीसगढ़ राज्य सरकार को लोगों की सुरक्षा के लिए निर्देशित करे। उन्होंने निष्पक्ष जांच की भी मांग की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने लोकसभा में कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर में, मैं बड़े दुख के साथ कह रहा हूं कि पिछले एक माह में भारतीय जनता पार्टी के चार प्रमुख पदाधिकारियों की निर्मम हत्या हुई है।बुधराम करटाम, नीलकंठ कक्केम,सागर साहू, रामधन अलामी इन चार प्रमुख पदाधिकारियों को लक्ष्य करके टारगेट किलिंग एक माह में हुई है। यह राजनीतिक षड्यंत्र है।

भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यह राजनीतिक षड्यंत्र है।राज्य की कांग्रेस सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। हमारे लोगों से सुरक्षा वापस ली गई है। छत्तीसगढ़ को रक्तरंजित करने का प्रयास हो रहा है। छत्तीसगढ़ महतारी के 4 सपूतों की शहादत व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं सदन के माध्यम से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं और भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि राज्य सरकार को निर्देशित करे कि छत्तीसगढ़ की जनता के जीवन की रक्षा करें। लोकतंत्र की हत्या बंद हो।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...