प्रेमी ने लेटर लिखकर दूल्हे राजा को धमकाया… लिखा – बारात लेकर मत आना, करिश्मा सिर्फ मेरी है, बारात लाया तो शमशान बना दूंगा… युवती ने दर्ज कराई शिकायत

प्रेमी ने लेटर लिखकर दूल्हे राजा को धमकाया

मल्टीमेडी डेस्क। हापुड़ में एक युवक ने एकतरफा प्यार में युवती के होने वाले दूल्हे को लेटर लिखकर धमकाया है। उसने बारात न लाने की बात लिखी है। उसका लेटर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवती ने शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी युवक मामला सिंभावली इलाके के फरीदपुर गांव का है।

फरीदपुर गांव में आज धमकी भरा पत्र दीवार पर चिपका मिला। बताया जाता है कि लेटर लिखने वाला शख्स दबंग किस्म का है। उसने युवती के होने वाले दूल्हे को एक ऐसा लेटर लिखा, जिसे पढ़कर हरकोई सहम गया।

पहले आपको लेटर पढ़वाते हैं


शख्स ने धमकी भरे लहजे में लेटर में लिखा ,” कान खोलकर सुन मोन्टू सिंह दूल्हे राजा करिश्मा मेरी है, बारात लेकर मत आना, नहीं तो तू जिन्दा नहीं बचेगा, बारात शमशान बना दूंगा, जिस भाई को दावत के साथ गोली भी खानी हो, वही बारात में आये, अभी केवल हल्का सा ट्रेलर देकर जा रहा हूं, बाकी फिल्म बारात में चलेगी। यार डिफॉल्टर।

यही डायलॉग लिखकर लेटर गांव में चिपकाया गया है। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...