CG – सड़क हादसे में युवक की मौत: अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर… सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर हुई मौत… वाहन चालक हुआ फरार

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय कोरबा से 35 किलोमीटर दूर कोटमेर के पास यह हादसा हुआ। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा में अपने मामा के यहां रहकर 25 वर्षीय रंजीत कुमार कोहड़िया सत्यम इंडस्ट्री में ईंट बनाने का काम करता था। अपने गृहग्राम से कोरबा आने के दौरान एक वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पीड़ित को एंबुलेंस से कोरबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वो अपने घर का इकलौता लड़का था। उसके घर में सिर्फ मां और वही था। पिता की मौत कई साल पहले ही हो चुकी थी।

मृतक के मामा गोपीराम ने बताया कि रंजीत करतला कोटमेर का निवासी है। पिता की मौत के बाद वो मां के साथ कोहड़िया में उसके घर पर रहता था। कभी-कभी बीच बीच में खेती-किसानी और अन्य काम से वो गांव जाया करता था। इस बार भी रंजीत किसी काम से गांव गया हुआ था। घर वापस लौटते समय करतला घाटी मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में उसके घायल होने की सूचना मिली थी। एंबुलेंस के माध्यम से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन सर पर ज्यादा चोट लगने के चलते उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

मामा ने बताया कि रंजीत की शादी तय की जा रही थी। उसकी मां ने सोचा था कि इस साल उसकी शादी कर दी जाएगी, इसलिए लड़की ढूंढी जा रही थी। वहीं जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है और आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों को प्रावधानों के मुताबिक सहायता राशि दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मतगणना के लिए तैयारी शुरू: दुर्ग पुलिस ने जारी...

भिलाई। देशभर में 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले है, जिसके लिए मतगणना स्थल के लिए तमाम तैयारी की जा रही...

कॉम्पिटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रही दुर्ग की युवती...

दुर्ग, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की युवती से न्यायधानी बिलासपुर में रेप हुआ है। कवर्धा के पंडरिया निवासी आरोपी ने पहले फेसबुक में...

एग्जिट पोल में NDA को बहुमत मिलने पर छत्तीसगढ़...

रायपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने मतदान पश्चात (एक्जिट पोल)...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार: 31 तक कर सकते है...

-File Photo दुर्ग। देश में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दुर्ग जिला प्रशसन ने जानकारी देते हुए बताया...

ट्रेंडिंग