CG – “साथ जी नहीं सकते तो क्या साथ मर तो सकते हैं” प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जान देने का बनाया प्लान… पर युवक निकला शातिर… प्रेमिका को पिला दिया जहर और खुद हो गया फरार

“साथ जी नहीं सकते तो क्या साथ मर तो सकते हैं”

डेस्क। बिलासपुर में साथ जीने और साथ मरने का फिल्मी डायलॉग सुनाते हुए प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जहर पिला दिया। इधर, प्रेमिका के जहर पीते ही प्रेमी मौके से भाग खड़ा हुआ। अब इस मामले में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल मस्तूरी थाने में सूचना मिली कि किरारी में एक 22 साल की युवती में जहर पी ली थी। ईलाज के दौरान रायपुर मेकाहारा में मृत्यु हो गई।

दरअसल बीते चार अप्रैल को मीना पटेल ने मस्तूरी के शासकीय कन्या शाला के पास कीटनाशक पीकर अपनी जान दे दी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि युवक और युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसी बीच युवक की अन्य युवती से सगाई हो गयी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ तभी युवक ने प्लानिंग किया और दोनों एक साथ जहर पीने की बात कह कर पहले युवती को जहर पीने को कहा। जब लड़की जहर पी ली तब युवक मौके से फरार हो गया।

युवती की तबीयत बिगड़ने पर युवती को रायपुर के मेकाहारा में इलाज चल रहा था। इसी दौरान युवती की मौत हो गई। मामले पर मस्तुरी पुलिस ने आरोपी सुरेश साहू को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...