भिलाई में पकड़े गए यूपी ठग गिरोह के 5 सदस्य: रुपए डबल करने का झांसा देकर ग्रामीण को ठग रहे थे…कंप्लेन होते ही एक्टिव हुई पुलिस, 5 लोग धरे गए

भिलाई। शहर में इन दिनों उत्तरप्रदेश का ठग गिरोह सक्रिय है। रुपए डबल करने का झांसा देकर भोले-भाले ग्रामीणों को ठगने का काम कर रहे हैं। ताजा मामला उतई और छावनी थाना क्षेत्र का है। यहां रुपए डबल करने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। छावनी थाना प्रभारी विशाल सोन ने बताया कि उतई निवासी चोवाराम साहू ने शिकायत की थी कि, प्रतापगढ़ निवासी राजेंद्र यादव उर्फ राहुल भिलाई में ट्रेलर चलाता है। उससे पहचान के बाद उसने बताया कि उसके दोस्त है जो रुपए को डबल करते हैं। चोवाराम झांसे में आकर 40 हजार व्यवस्था कर उसे दिया।

पीड़ित को टिकरी जमालपुर प्रतापगढ़ यूपी निवासी राजेंद्र यादव ने फोन करके पावर हाउस चौक ब्रिज के नीचे सायकल स्टैंड के पास बुलाया। पीड़ित पैसा लेकर वहां पहुंचा।

थोड़ी देर बाद एक सफेद रंग की इनोवा यूपी 70 जेड 7041 राजेंद्र यादव उर्फ राहुल अपने तीन दोस्त ग्राम डोंगरी जमालपुर थाना मानिकपुरी कुंडा प्रतापगढ़ चंद्रजीत यादव उर्फ सोनू, छोटी तकिया मौली कुंडा प्रतापगढ़ शशिकांत शुक्ला और ग्राम सभा मोदी नगर थाना हाथी गांव यूपी महेंद्र कुमार पटेल, प्रतापगढ़ सुशील कुमार गौतम वहां पहुंच गए।

राजेंद्र यादव उर्फ राहुल 500-500 रूपये के नोट अपने पास से निकाला और चंद्रजीत यादव उर्फ सोनू को बोला कि तुम 40 हजार रूपये दो तो पैसे को डबल करके 80 हजार रूपये पीड़ित को देना है। 40 हजार रूपये के बदले पीड़ित को 500-500 रूपये के नोट कुल 18 हजार रूपया आरोपियों ने दिया।

बचा 62 हजार रूपये 10 मिनट में लाकर देने का झांसा दिया। धोखाधड़ी का संदेह होने पर तुरंत पीड़ित पुलिस थाने शिकायत करने पहुंचा और छावनी पुलिस ने पांचों आरोपियों को तुंरत ट्रेस कर लिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...