शराब भट्ठी का मैनेजर ही निकला आरोपी: गलत तरीके से शराब कोचिया को सप्लाई करता था मदिरा… पुलिस ने किया गिरफ्तार; दुर्ग से लगे जिले का मामला

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में शराब कोचियो को बड़ी मात्रा में मदिरा भट्ठी से शराब उपलब्ध कराने के आरोप में भट्ठी मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार लकर लिया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा – 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी मैनेजर की पहचान पुलिस ने 32 वर्षीय परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु के रूप में की है। आरोप है कि, भट्ठी मैनेजर बड़ी मात्रा मे देशी शराब गोलू ढीमर को उपलब्ध कराता था

पुलिस से मिली जानकरी के अनुसार, SP मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन के मार्गदर्शन पर शहर में हो रहे अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले व्यक्तियों तथा असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु टीम गठित की गई।

गठित टीम एंव सायबर टीम एंव बसंतपुर पुलिस के द्वारा मुखबिर सूचना पर आदतन अपराधी नंदलाल ढीमर पिता लक्ष्मीनाथ ढीमर उम्र 20 साल निवासी दुर्गा चौक शिव मंदिर के पास बांसपाई पारा थाना बसंतपुर को अवैध लाभ अर्जित करने के उदेश्य से बिक्री हेतु परिवहन करते मुखबीर सूचना पर घेराबंदी कर गौरव पथ अस्पताल कालोनी, पानी टंकी के पास मेन रोड में आरोपी के पास से कुल 249 पौव्वा देशी मंदिरा शराब जुमला 44.820 बल्क लीटर देशी शराब कीमती 22,410 रूपये एवं एक नीले रंग की एक्टिवा क्रमांक CG 08 AN 0746 कीमती 40,000 रूपये तथा आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल ONE PLUS कीमती 15000 जुमला कीमती 77,410 रूपये को धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त किया गया है।

अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु शराब मंगाने वाले कोचिया एवं शासकीय देशी शराब दुकान से अवैध तरीके से शराब दिलोन वाले मैनेजर परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु घटना दिनांक से फरार था जिसे मुखबीर की सूचना के आधार पर पकड कर पुछताछ किया गया जो अपराध मे संलिप्त होना कबुलने एंव गोलू ढीमर को बडी मात्रा मे शराब उपलब्ध कराने स्वीकार किया मामले देशी शराब भट्ठी के मैनेजर परमानंद साहू ऊर्फ पिंटु पिता राजेश साहू उम्र 32 साल निवासी पेण्ड्री वार्ड न0 02 थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को विधिवत वजह सबुत मे गिर0 कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक मुंजलाल ठाकुर, आरक्षक अतहर अली, चालक आरक्षक जामिन्द्र वर्मा एवं सायबर प्रभारी राजनांदगांव निरीक्षक विनय पम्मार, सायबर टीम की भूमिका सराहनीय रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवविवाहिता गर्लफ्रेंड को लेकर भागा बॉयफ्रेंड : शादी से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शादी के महज 45वें दिन एक नवविवाहिता अपने बॉयफ्रेंड के साथ ससुराल से फरार हो गई। दोनों करीब...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामला : फरार दो आरोपियों पर...

भिलाई/दुर्ग। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से स्क्रैप चोरी के चर्चित मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने...

बोलेरो सवारों का आतंक : ASI के बेटे को...

कोरबा। शहर के मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात बोलेरो सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि बोलेरो...

यूपी के कौशांबी में छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर हमला,...

रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों...