शर्मनाक: बेरहम मां ने अपने प्रेमी से करवाया नाबालिग बेटी का रेप… प्रेग्नेंट होने पर करवा दी जबरन शादी… फिर घर के बाथरूम में करवाई डिलीवरी

नई दिल्ली: चेन्नई से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने प्रेमी को अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने दिया. बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिली तो प्रेमी के साथ मिलकर घर में ही बच्चे का जन्म करवाया था. बाद में बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे लेकर अस्पताल गई और फिर पुलिस के सामने अपराध का यह मामला सामने आया है. बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने पर उसने अपने प्रेमी से उसकी जबरन शादी करवा दी थी.

रेप के बाद बेटी की पढ़ाई भी छुड़वा दी थी
आरोपी मां ने प्रेमी को नाबालिग बेटी का रेप करने दिया था और उसके गर्भवती होने पर उसका स्कूल जाना बंद करवा दिया था. एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, 38 साल की महिला दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करती है. महिला ने बेटी के गर्भवती होने पर उसकी शादी अपने प्रेमी से करवा दी थी. दुनिया को खबर न मिले, इसके लिए उसने बेटी का स्कूल जाना भी बंद करवा दिया था. पीड़िता एक सरकारी स्कूल में 11वीं में पढ़ती थी.

बच्चे के जन्म के बाद खुली अपराध की कहानी
आरोपी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर घर पर ही बच्चे की डिलीवरी करवाई थी. हालांकि, बाद में बच्चे की तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल लेकर जाना पड़ा था.

वहां के स्टाफ ने बच्चे का जन्म रिकॉर्ड और शिशु की मां के बारे में पूछा था. जब महिला ने अपना आधार कार्ड जमा किया तो स्टाफ ने बच्चे की उम्र का पता लगाया और बाल कल्याण समिति को सूचना दी थी. बाल कल्याण समिति ने स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी और तब अपराध की कहानी सामने आई थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

बाथरूम में करवाई थी डिलीवरी
आरोपी मां ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने प्रसव पीड़ा शुरू होने पर घर के बाथरूम में बेटी की डिलीवरी करवाई थी. महिला ने बताया कि आस-पास के लोगों को खबर न हो इसके लिए पूरी कोशिश की गई थी. बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाना पड़ा और तब सारी कहानी सामने आई थी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नाबालिग छात्रा के साथ उपसरपंच ने किया दुष्कर्म, परिजनों...

सरगुजा। जिले में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के एक उपसरपंच ने वारदात को अंजाम दिया है। इतना...

रायपुर में सनसनी: महिला थाना के पास मिला युवक...

रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला थाने के पास सड़क किनारे एक युवक...

दुर्ग में महिला की हत्या, जबरन संबंध बनाने का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक मजदूर महिला की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलगांव थाना क्षेत्र में हुई इस...

पिता ने की बेटे की हत्या, शराबखोरी और रोजाना...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कुशमुली गांव में रिश्तों को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पिता...