CG – नौवीं की छात्रा से रेप: स्कूल की छत पर ले जाकर नाबालिग छात्र ने बनाया हवस का शिकार… पुलिस ने दर्ज की FIR

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक नौवीं की छात्रा से रेप हुआ है। घटना रायपुर के अमलीडीह स्थित प्राइवेट स्कूल की है। जहां 9वीं की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक स्कूल के ही नाबालिग छात्र ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर राजेन्द्र नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना राजेंद्र नगर, अमलीडीह के एक स्कूल की है। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, छात्रा को स्कूल की छत में ले जाकर आरोपी ने तीन से चार बार दुष्कर्म किया।

नाबालिग आरोपी की हरकत से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। इधर, इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं पर भी सवाल उठ रहे है कि इतनी बड़ी घटना की भनक स्कूल के किसी स्टाफ को कैसे नहीं लगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...

युवा वकील की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे पर...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे युवा वकील सौरभ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उनका शव कमरे में...

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...