CG बिग ब्रेकिंग: विधायक ने छोड़ी पार्टी, दिया इस्तीफा… अध्यक्ष को भेजे इस्तीफे में कहा, अब मैं स्वतंत्र… भाजपा में शामिल होने की चर्चा, देखिए VIDEO

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव होने वाले है। ऐसे में सभी राजनितिक पार्टियां तैयारियों में जुट गयी है। वहीं सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानी जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे बलौदाबाजार विधानसभा से विधायक हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष रेणु जोगी को इस्तीफा भेज दिया है। JCCJ विधायक प्रमोद शर्मा ने पार्टी को भेजे अपने इस्तीफे में पूरी बातें लिखी है।

उन्होंने कहा है कि कल विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन था। जोगी कांग्रेस के प्राथमिक सदस्य के नाते, मैं कल तक सदन में जोगी कांग्रेस के विधायक के तौर पर मौजूद था, लेकिन आज मैने रेणु जोगी को इस्तीफा भेज दिया है। अब मैं स्वतंत्र हो गया है। चर्चा है कि प्रमोद शर्मा भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

आपको बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में JCCJ और बीएसपी ने साथ-साथ चुनाव लड़ा था और सात सीटों पर जीत दर्ज की थी। पांच सीटें जोगी कांग्रेस ने जीती थी, जबकि दो सीट बीएसपी के खाते में आयी थी। जोगी कांग्रेस की 5 सीटों में अजीत जोगी और देवव्रत सिंह का निधन हो गया। ये दोनों सीटें उपचुनाव में कांग्रेस के खाते में गयी। वहीं धर्मजीत सिंह को पार्टी से जोगी कांग्रेस ने बाहर कर दिया, जबकि प्रमोद शर्मा अब इस्तीफा देने वाले हैं। ऐसे में अब जोगी कांग्रेस की एक मात्र विधायक रेणु जोगी ही इस पार्टी में बचेंगी।

खबर ये भी है कि आज प्रमोद शर्मा और धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस बारे में पार्टी की तरफ से अधिकृत जानकारी नहीं मिल पायी है। लेकिन चर्चा है कि प्रमोद शर्मा और धर्मजीत सिंह दोनों भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 2018 में उन्‍होंने पूर्व मुख्‍यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्‍तीसगढ़ (जेसीसीजे) से चुनाव लड़ा था और बलौदाबाजार से विधायक बने थे।

इससे पहले विधानसभा शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए प्रमोद शर्मा ने कहा था कि उन्हे जनता कांग्रेस पार्टी छोड़ना है, विधानसभा सत्र समाप्‍त होते ही पार्टी से इस्‍तीफा दें दूंगा। किस पार्टी में जाएंगे, पूछे जाने पर कह- देखते हैं। हालांकि चर्चा है कि भाजपा से उनकी बात हो गयी है। अमित शाह की मौजूदगी में वो पार्टी में शामिल हो सकते हैं। अमित के साथ प्रमोद शर्मा की लड़ाई 10 महीने पहले खुलकर सामने आई। तब पार्टी विरोधी होने की बात कहकर जनता कांग्रेस के एक और विधायक धर्मजीत सिंह को निकाल दिया गया था। जिस वक्त धर्मजीत सिंह को पार्टी से निकाला गया, तब ये बात भी सामने आई कि प्रमोद शर्मा और धर्मजीत सिंह मिलकर पार्टी का भाजपा के साथ विलय की कोशिश में थे। इसको रोकने के लिए पार्टी ने यह कदम उठाया कि धर्मजीत को पार्टी से निकाला।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...