दुर्ग–भिलाई। नवीन नेतृत्व, सेवा-भाव एवं संगठनात्मक संकल्प के साथ जेसीआई दुर्ग–भिलाई का 53वां शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह ‘लक्ष्याभिषेक 2026’ गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह भव्य आयोजन 04 जनवरी को होटल वृंदावन इन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सत्र 2026 की नवगठित कार्यकारिणी ‘टीम लक्ष्य’ ने संगठन के नियमों के अनुरूप अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। जेसी संतोष कुमार ने अध्यक्ष एवं जेसी तोरण अटल ने सचिव पद की शपथ ग्रहण की।

इसी क्रम में उपाध्यक्ष पद के लिए जेसी अमित शालिनी अग्रवाल, जेसी विवेक संघवी, जेसी हिमांशु देवांगन, जेसी अर्पित चांडक, जेसी अंकित मित्तल एवं जेसी जीएसएम वाम्सी ने अपने दायित्वों की शपथ ली। साथ ही सह-सचिव पद के लिए जेसी गुंजा पिंचा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए जेसी रितेश पंडित ने भी शपथ ग्रहण की।
महिला विंग में लेडी जेसी रानू कुमार ने चेयरपर्सन तथा लेडी जेसी स्वाति अटल ने सचिव पद का दायित्व संभाला। वहीं जूनियर जेसी विंग में जूनियर जेसी वनिशा अग्रवाल ने अध्यक्ष तथा जूनियर जेसी सक्षम सिन्हा ने सचिव पद की शपथ ली। संगठनात्मक दायित्वों के अंतर्गत ग्रीटर पद के लिए जेसी प्रांजल हरिहरनो तथा पीआरओ पद के लिए जेसी प्रखर ट्विंकल पारख ने भी अपने दायित्वों की शपथ ली।
संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष 2025 जेसी आलोक अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीपीपी जेएफआर जेसी राजेश अग्रवाल, ज़ोन 27 के अध्यक्ष जेएफपी जेसी सीए प्रणव लाठ एवं ज़ोन 27 के उपाध्यक्ष जेफमऍम जेसी आशीष गोयल , विशेष रूप से उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च सम्मान पंडित रविशंकर शुक्ल से अलंकृत मुख्य अतिथि जेसी राजेश अग्रवाल ने संस्था के मेंबर्स को प्रबंधन और मैनेजमेंट के टीम वर्क की सिख दी। अतिथियों का स्वागत एवं परिचय अत्यंत गरिमामय ढंग से जूनियर जेसी अनाया त्यागी , अन्वी जैस्वाल, कनक चांडक ने किया।
कार्यक्रम के मेंटोर एवं पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रवीण परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मास्टर ऑफ सेरेमनी पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रनय राखी महेश्वरी रहे। संस्था के अध्यक्ष 2024 जेसी योगेश राठी ने अपनी फेयरवेल भाषण के साथ पूर्व अध्यक्षों की गैलेक्सी को ज्वाइन किया | अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधनों ने सदस्यों में नेतृत्व, सेवा एवं सामाजिक दायित्व के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। संगठन के आधार स्तंभों एवं पूर्व अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति ने संस्था की सुदृढ़ विरासत को सजीव रूप में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कार्यक्रम निदेशक जेसी गीत पुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन में लेडी जेसी नीतू बंसल, आयुषी पुरोहित एवं रोशनी जसूजा ने समारोह को अनुशासित एवं प्रभावशाली ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह की सफलता के पीछे मंच के पीछे कार्य करने वाली टीम का भी उल्लेखनीय योगदान रहा। सभी व्यवस्थाओं का कुशल संचालन जेसी अतुल जैन एवं जेसी अमित मेश्राम द्वारा किया गया। उनके उत्कृष्ट समन्वय एवं समर्पण से यह शपथ ग्रहण समारोह सुव्यवस्थित और गरिमामय रूप में संपन्न हो सका। यह जानकारी सत्र 2026 की पीआरओ लेडी जेसी ट्विंकल खेमुका पारख ने दी।