PM मोदी की सभा में श्रीरामजन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी भी हुए शामिल; पूर्व मंत्री पाण्डेय बोले- कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी जनता

भिलाई। छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा आयोजित “विजय संकल्प महारैली” में आज प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजनों ने हिस्सा लिया। भिलाई आईटीआई ग्राउण्ड से 90 से अधिक बसों औऱ 160 से अधिक चार पहिया वाहनों में हजारों की संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने रायपुर साइंस कालेज मैदान पहुंचे। इस दौरान लोगों में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और वरिष्ठजन आज इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें।

पूर्व मंत्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह ऐतिहासिक दिन है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज प्रदेशवासियों में नई उर्जा का संचार किया है। रायपुर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से उमड़े जनसैलाब ने यह निश्चित कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेगी। पाण्डेय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान भिलाई- दुर्ग के पार्षद, छाया पार्षद सहित श्रीरामजन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों का जलवा;...

भिलाई। संजय रुंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनियों Abbott एवं Macleods Pharmaceuticals में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कैंपस प्लेसमेंट के...

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: NMC ने 5 नए सरकारी...

राज्य सरकार की अपील लाई रंग; कबीरधाम, जांजगीर, गीदम, मनेंद्रगढ़ और जशपुर में खुलेंगे नए कॉलेज रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र...

पद्म विभूषण तीजन बाई को विधानसभा में दी गई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के...