CM के OSD के बेटे का पुलिस ने काटा चालान…फाइन जमा करने खुद थाने पहुंचे OSD

पाटन। वाहन चेकिंग के दौरान भिलाई 3 थाना द्वारा अर्पित वर्मा की गाड़ी को रोककर जांच की गई। इस दौरान यातायात नियम का उनल्लघन अर्पित वर्मा के द्वारा किया गया। बता दे कि अर्पित वर्मा मुख्यमंत्री ओएसडी आशीष वर्मा के पुत्र है। अर्पित ने इसकीं जानकारी अपने पिता आशीष वर्मा को दी।

इसके बाद उन्होंने फोन में ही पुलिस वालों से कहा कि जो नियम है उसी के अनुसार कार्रवाई करे। चाहे कोई भी हो नियम से बढ़कर कोई नही है। इसके बाद पुलिस ने 300 रुपये का फाइन रसीद काटा। जिसे जमा करने ओएसडी आशीष वर्मा स्वयं भिलाई 3 थाना पहुंचे और उक्त फाइन जमा किया। उन्होंने पुलिस वालों का भी सराहना करते हुवे धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नियम सबके लिए है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...