छत्तीसगढ़ में पकड़ाया 1.30 करोड़ का गांजा: वाटर मशीन में छिपाकर आंध्र प्रदेश से हरियाणा ले जाया जा रहा था गांजा… बीच रास्ते में ही पुलिस ने पकड़ा

कोंडागांव। कोंडागांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के मंसूबो पर पानी फेरते हुए 1 करोड़ 30 लाख रूपये का गांजा जब्त करने में बड़ी सफलता हालिस की है। गांजा तस्कर बड़े ही शातिराना अंदाज में वाटर मशीन के अंदर गांजा छिपाकर आंध्रप्रदेश से हरियाणा ले जाने की फिराक में थे, जिसे पुलिस टीम ने पकड़कर हरियाणा के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने NH-30 पर चेकपोस्ट लगाया है। हर रोज यहां से गुजरने वाली वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। वाहनों की चेकिंग के दौरान जगदलपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक को पुलिस ने रुकवाया था। ट्रक में वाटर फिल्टर मशीन रखी हुई थी। जब जवान ट्रक में चढ़े और मशीन को देखा तो उस दौरान जवानों को गांजे की गंध आने लगी। इसके बाद मशीन को नीचे उतरवाकर खुलवाया गया।
290 पैकेट में 648 किलो गांजा था।

मशीन के अंदर प्लास्टिक की बोरियों में 290 पैकेट में 648 किलो गांजा छिपाकर रखा हुआ था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। तस्कर ने अपना नाम सतबीर उर्फ गुर्जर (58) बताया है जो हरियाणा का रहने वाला है।

तस्कर ने पुलिस को बताया कि वो आंध्र प्रदेश से गांजा की तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते हरियाणा लेकर जा रहा था। हरियाणा के मार्केट में वहां के किसी लोकल तस्कर तक गांजा पहुंचाना था। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

कोंडागांव के SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, गांजा तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए नेशनल हाईवे में एक चेकपोस्ट बनाया गया है। इस चेक पोस्ट में 24 घंटे जवान तैनात रहते हैं। इस मार्ग से जो भी छोटी-बड़ी वाहनें गुजरती हैं। सब की तलाशी ली जाती है। वाहनों की तलाशी के दौरान ही एक तस्कर को 648 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

भिलाई में चाकूबाजी, युवक की मौत, वारदात के बाद...

भिलाई। भिलाई नगर के नेहरू नगर चौक पर शनिवार रात हुई चाकूबाजी की घटना में घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान रविवार...

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...