CG – पुलिसवाले ने छिपकर किया लव मैरिज… डॉक्टर प्रेमिका आ पहुंची ससुराल… घरवालों ने बंधक बनाकर पीटा, कार में तोड़फोड़ भी की

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला डॉक्टर को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाने में एक महिला डॉक्टर ने अपने पुलिसकर्मी पति सहित ससुराल के 9 अन्य लोगो के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट और उसकी कार में तोड़फोड़ की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दरअसल यह पूरा मामला बसदेई इलाके की है जहां बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर इलाके में सरकारी अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर संजना ने बलरामपुर जिले में ही पदस्थ पुलिसकर्मी अविनाश वैष्णव के साथ प्रेम विवाह किया था, लेकिन आरोपी पुलिसकर्मी इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को नहीं दिया था, जब अविनाश अपने घर बसदेई आया हुआ, तभी डॉक्टर संजना अपने ससुराल पहुंच गई और उसने अपने प्रेम विवाह के बारे में अपने ससुराल वालो को बताया, जिसके बाद वे सब भड़क गए और उसके पति अविनाश वैष्णव सहित घर के अन्य 9 सदस्यों ने डॉक्टर और उसके ड्राइवर को घंटो बंधक बनाए रखा।

इस बीच उसके और उसके ड्राइवर के साथ मारपीट की साथ ही उसकी कार में भी तोड़फोड़ की,किसी तरह अपनी जान बचा कर वहां से भागने में सफल हुई और इसकी जानकारी कोतवाली थाने में दर्ज कराई, (Premika ko Sasural me Bandhak banakar peeta) कोतवाली पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर संबंधित पुलिस चौकी बसदेई भेज दिया है, जहां पुलिस ने आरोपी पति सहित 9 अन्य लोगो पर मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवक की चप्पल से पिटाई, भाजपा नेत्री पर गिरी...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाया मंदिर में युवक की चप्पल से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

छत्तीसगढ़ में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, H1N1 के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर 10 नए संक्रमित मरीज मिले...

ESIC अस्पताल के डॉक्टर ने की आत्महत्या, कर्मचारी आवास...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) अस्पताल में पदस्थ 30 वर्षीय चिकित्सक डॉ....