CG – स्कूल जाने निकले थे प्रिंसिपल पर बीच रास्ते हो गई मौत: सामने से आ रही बाइक ने मारी जोरदार टक्कर… टीचर की हुई मौत… हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल

स्कूल जाने निकले थे प्रिंसिपल पर बीच रास्ते हो गई मौत

CG डेस्क। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से आज सुबह-सुबह बड़ी खबर आई है। जिले के पखांजूर इलाके में 2 बाइक की आपस में जबरदस्त भिड़त हो गई है। जिसमे एक बाइक सवार की मौत हो गई है वही दूसरे बाइक सवार की हालत गंभीर है। बताया जा रहा जिसकी मौत हुई है वो सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल थे। घायल को पखांजूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पखांजूर के रहने वाले रविंद्र मजूमदार मरोड़ा की प्राथमिक शाला में प्रधान अध्यापक थे। मंगलवार की सुबह वो हर दिन की तरह अपनी बाइक से स्कूल जाने के लिए निकले थे। घर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर PV-33 गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में रविंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर गिरने से उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक को भी गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने प्रधानाध्यापक रविंद्र मजूमदार को मृत घोषित कर दिया, वहीं घायल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है। उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है।

पुलिस ने मृत शिक्षक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं प्रधान अध्यापक की मौत से मरोड़ा प्राथमिक अस्पताल में अन्य शिक्षक और छात्र बेहद दुखी हैं। स्कूल के शिक्षक भी रविंद्र की मौत की सूचना सुनकर अस्पताल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...