छत्तीसगढ़ के जंगल में लापता नर्सिंग छात्रा का मिला कंकाल: मृत युवती का सिर और धड़ अलग-अलग बरामद… कैसे हुई पहचान? कहां तक पहुंची पुलिस की जाँच?

MCB। MCB मतलब मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में से एक सनसिनेखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, अमृतधारा जलप्रपात से लगे जंगल में एक युवती का कंकाल शुक्रवार को मिला है। आपको बता दें, सिर और धड़ अलग-अलग मिले हैं। कंकाल की पहचान केल्हारी थाना क्षेत्र से एक माह पूर्व लापता नर्सिंग छात्रा के रूप में की गई है। कंकाल के पास मिले कपड़े-जूते और अन्य सामान से उसकी पहचान सुष्मिता खलखो के रूप में हो गई है। आपको बता दें, उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट केल्हारी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। मामले में पुलिस ने संदेही प्रेमी को हिरासत में भी लिया है।

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पोड़ी थाना अंतर्गत नागपुर चौकी पुलिस को अमृतधारा जलप्रपात से लगे जंगल में एक लड़की का नर कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों के माध्यम से मिली। सूचना पर नागपुर चौकी प्रभारी दिनेश चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर केल्हारी थाना प्रभारी सुनील तिवारी गुम युवती सुस्मिता खलखो के पिता जेरोम खलखो और परिजनों को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। पोड़ी थाना प्रभारी कमलेश पांडेय और अंबिकापुर से फॉरेंसिक एक्सपर्ट एसके सिंह की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बताया कि युवती की मौत की वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस जांच में पता चला कि सुस्मिता खलखो अंबिकापुर नर्सिंग कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उससे केल्हारी निवासी रोहित बैक प्रेम करता था। युवती भी रोहित बैक से प्रेम करती थी या नहीं यह स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल अमृतधारा जलप्रपात से करीब तीन किलोमीटर अंदर है। अमृतधारा जलप्रपात पहुंच मार्ग से घटनास्थल करीब एक किलोमीटर दूर है। पुलिस संदेही रोहित बैक से पूछताछ कर रही है। शव को मर्च्युरी में रखवा दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...