विधायक रिकेश सेन के बड़े सपने को राज्य शासन की हरी झंडी, भिलाई को मिली सेंट्रल लाइब्रेरी की सौगात

भिलाई। शिक्षाधानी भिलाई में सेन्ट्रल लाईब्रेरी को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के बड़े सपने को राज्य शासन से हरी झंडी मिल गई है। आपको बता दें कि भिलाई के सुपेला स्थित प्रियदर्शिनी परिसर में 11 करोड़ 42 लाख 28 हजार रूपये सेंट्रल लायब्रेरी के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सुपेला में सेंट्रल लाइब्रेरी के साथ ही बेहतरीन रीडिंग जोन का निर्माण भी किया जा रहा है जो कि शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले भिलाई के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस सुविधा से न केवल पढ़ने की प्रवृत्ति मजबूत होगी बल्कि स्टूडेंट्स के साथ ही आम नागरिकों के लिए एकेडमिक सहित आर्ट, साइंस, कामर्स, बिजनेस, समसामयिक विषयों, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पठन सामग्री न केवल उपलब्ध होगी बल्कि वो शांत चित्त वाले परिवेश में बुक्स रीडिंग का लाभ भी उठा सकेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि विष्णुदेव साय सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के माध्यम से प्रदेश के चयनित 17 नगरीय निकायों में लगभग 114 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। दुर्ग जिले के भिलाई निगम अंतर्गत वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सुपेला में लगभग साढ़े 11 करोड़ रूपये से सेंट्रल लायब्रेरी और रीडिंग जोन का निर्माण होगा। इस विषय में वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार सेन्ट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नवा रायपुर में ₹119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना का...

रायपुर। आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-12 (फेस-2) में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल (हाउसिंग...

IGKV PAT Counselling 2026: कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की चेतावनी,...

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV), रायपुर के अंतर्गत बी.एससी. ऑनर्स कृषि प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पी.ए.टी. (PAT) काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया...

रायपुर में ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम: सुरक्षा बलों की...

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले राजधानी के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में भावुक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। रायपुर जिला...

CG में 126 पशुओं को बंधक बनाने वाले पिता-पुत्र...

CG रायपुर/बेमेतरा। बेमेतरा जिले की दाढ़ी तहसील के ग्राम हेमाबंद में आवारा और घुमंतू पशुओं को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखने और क्रूरता के...