राज्य सरकार ने टैक्स जमा करने की तारीख बढ़ाई : अब 30 अप्रैल तक जमा होगा संपत्ति कर, फिर लगेगा 17 प्रतिशत सरचार्ज

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी नगर निगम और पालिकाओं में संपत्तिकर जमा करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 का आखिरी दिन मंगलवार 31 मार्च को है। अधिकांश नगरीय निकायों ने अब तक राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल नहीं किया है इसलिए नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया है।

बढ़े हुए अतिरिक्त दिनों में राजस्व विभाग के कर्मचारियों को घर-घर जाकर लोगों से संपत्तिकर की वसूली करनी है। साथ ही उन्हें आनलाइन टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान आम लोगों को यह भी बताया जाएगा कि 30 अप्रैल तक टैक्स जमा करने पर उनसे पेनाल्टी नहीं ली जाएगी। 1 मई के बाद जो भी व्यक्ति पिछले वर्ष का संपत्तिकर जमा करेगा, उनसे 17 प्रतिशत तक सरचार्ज की वसूली की जाएगी।

नगरीय प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार सरकार को यह फैसला पिछले कुछ महीनों के दौरान राजस्व विभाग के कर्मचारियों
की अलग-अलग कामों में व्यस्तता की वजह से लिया गया है। वर्तमान में जनगणना 2027 के तहत भवनों की लिस्टिंग का काम भी चल रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...