रायपुर में होगा ‘साउंड ऑफ सोल’ का तीसरा सीजन, 24 को आ रहे गायक रूप कुमार राठौड़

रायपुर। पद्मश्री पंकज उधास और कुमार शानू के बाद अबकी बार साउंड ऑफ सोल का तीसरा सीजन कुछ खास होने वाला है। बॉर्डर, सरफरोश, लक्ष्य और इंडियन फ़िल्म के मशहूर देशभक्ति गानों से पूरी दुनिया में प्रसिद्धि प्राप्त सदाबहार गायक रूप कुमार राठौड़ 24 अगस्त को रायपुर आ रहे हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करने की है तथा देशहित में अपना तन मन न्योछावर करने वाले बहादुर जवानों के संघर्ष व बलिदान को याद करने की है। साथ में वर्दी में तैनात समस्त जन सेवकों को विशेष आभार प्रकट किया जाएगा।

कार्यक्रम की दूसरी कड़ी में उनका साथ देने मशहूर ग़ज़ल गायिका व उनकी धर्मपत्नी सुनाली राठौड़ भी आ रही है। श्रोताओं को उनके दूसरे सुपरहिट गीतों को भी सुन ने का मौका मिलेगा। अपने 30 वर्ष से भी अधिक करियर में रूप कुमार राठौड़ ने सकड़ों गाने गाए और इनके लगभग सारे गाने सुपर हिट हैं।

कार्यक्रम का विवरण
साउंड ऑफ सोल सीज़न 3 ( संदेसे आते है )
24 अगस्त 2025
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम
सायं 7:00 बजे से .

रूप कुमार राठौड़ के कुछ प्रमुख गाने ।
संदेसे आते हैं – बॉर्डर
तो चलूं तो चलूं – बॉर्डर
जिंदगी मौत न बन जाए – सरफरोश
कंधों से मिलते हैं कंधे – लक्ष्य
तेरे लिए हम हैं जिए – वीर ज़ारा
मौला मेरे मौला –अनवर
तुझ में रब दिखता है –रब ने बना दी जोड़ी
जिंदगी ने पहनी है मुस्कान –अग्निपथ
मैं तेरा आशिक हूं – गुमराह
बरसात के मौसम में – नाजायज़

ये एक चैरिटी प्रोग्राम है और इसकी टिकट bookmyshow पे ऑनलाइन उपलब्ध है। CSR के माध्यम से भी इच्छुक श्रोता / कंपनी भाग ले सकते हैं।

Exit mobile version