भिलाई के NH में फिर से बड़ा सड़क हादसा; निर्माणधीन फ्लाईओवर के नीचे ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा… मौके पर मौत; आरोपी चालक… देखिये Video

  • सुपेला के घड़ी चौक में हुआ हादसा
  • लापरवाह ट्रक चालक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला
  • आरोपी चालक मौके से फरार

भिलाई। भिलाई के नेशनल हाईवे में निर्माणधीन फ्लाईओवर के निचे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, एक ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को अपने चपेट में लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि, बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। इससे पहले भी इस स्थान पर कई सड़क हादसे हुए है जिसमें कई लोगों की जान भी गई है।

आपको बता दें ये हादसा, सुपेला के घड़ी चौक में हुआ है। जहाँ साइकिल में जा रहे बुजुर्ग को एक ट्रक ने रौंद दिया। जिसके बाद बुजुर्ग ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद ट्रक को छोड़ चालक फरार हो गया। पुलिस चालक के तलाश में लग गई है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए सुपेला के सरकारी अस्पताल भेजा गया। ट्रक को भी घटना स्थल से हटाया गया।

देखिये Video :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...