BREAKING: Chhattisgarh में ASI का मर्डर; नाईट ड्यूटी के बाद अपने कमरे में गए थे एएसआई… फिर ऐसा क्या हुआ की सुबह मिली खून से सनी हुई लाश?… डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ जांच जारी; ASP ने कही ये बात

– पुलिस थाने से 10 कदम की दूरी पर था मृत ASI का रूम
– शरीर पर कई चोट के निशान, धार-धार हथियार से गले में किया गया वार
– ASI कोरबा जिले के बांगो थाना में था पोस्टेड

कोरबा। छत्तीसगढ़ में एक अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की हत्या की वारदात सामने आई है। कोरबा जिले के बांगो थाने में पदस्थ ASI नरेंद्र परिहार की खून से सनी हुई डेड बॉडी मिली है। बांगों थाने के सामने बनी नई बैरक में मृतक ASI परिहार रहते थे। जानकारी के अनुसार नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करने के बाद नरेंद्र अपने कमरे में चले गए थे। आज सुबह कमरे में ASI की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही शीघ्र सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे।

ASP अभिषेक वर्मा ने बताय कि, प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। उनकी माने तो हमलावरों ने पहले कमरे का दरवाजा तोड़ा होगा उसके बाद अंदर घुसकर उनकी हत्या कर भाग निकले। शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिसकी जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया। जांच के लिए स्पेशल टीम को भी तैयार किया गया है।

बांगो थाने से 10 कदम की दूरी पर नई बैरक बनी है। नरेंद्र सिंह उसी के एक कमरे में रहते थे। उनका परिवार एनटीपीसी जमनी पाली में निवास कर रहा था। उनकी पोस्टिंग बांगो में होने के कारण वह यहां से जमनीपाली आना-जाना करते थे। प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई हैं उसके मुताबिक हत्यारों ने पहले दरवाजे को फरसा नुमा धारदार हथियारों से तोड़ा इसके बाद वे अंदर घुसे और सो रहे नरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ वार किए।

एक वार उनके हाथ पर किया फिर गले पर वार किया। सुबह पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ने जब डॉगी को घटनास्थल से छोड़ा तो वह अंबिकापुर रोड पर कुछ दूर पर जाकर रुक गया। पुलिस इस मामले में एएसआई के हाल ही में जांच किए जा रहे मामलों की भी पड़ताल कर रही है। पुलिस का मानना है की हत्या दुश्मनी या फिर बदला लेने की नीयत से की गई है।

पुलिस को कुछ युवकों पर भी संदेह है। गुरुवार रात आसपास के कुछ युवक शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। नरेंद्र सिंह परिहार किसी प्रकार का नशा नहीं करते थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से मना किया होगा। इसके बाद ही विवाद बढ़ा होगा। बाबा पारा इलाके के कुछ युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

काले कागज को केमिकल से असली नोट बनाने का...

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को विशेष केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने की...

शादी के चार दिन बाद जेवर लेकर दुल्हन फरार!...

सरगुजा। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के एक परिवार ने सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र के जमगला गांव के एक परिवार पर विवाह के...

साथियों के जमानत के लिए श्मशान घाट पर तंत्र...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत क्षेत्र में श्मशान घाट पर कथित तंत्र साधना का मामला सामने आया है। ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम...

बैठक से पहले बिलासपुर चैंबर में इस्तीफे से हलचल,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की कार्यकारिणी समिति की बैठक से पहले बिलासपुर संभाग में संगठनात्मक हलचल तेज हो गई है। बिलासपुर...