महिला ने जिसको माना भाई उसी ने किया रेप, पुलिस ने किया केस दर्ज, जानें पूरा मामला

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। 36 वर्षीय पीड़िता विवाहित है। वह 8 महीने पहले आरोपी से मिली थी। महिला आरोपी को भाई मानती थी। पुलिस ने रेप पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि करीब 8 महीने पहले पीड़िता की पहचान की एक लड़की ने पीड़िता की मुलाकात एक व्यक्ति से करवाई। साथ ही उसे अपना भाई बनाने के लिए कहा। जिस पर पीड़िता ने उस व्यक्ति को अपना भाई बना लिया।

आरोपी धमकी देकर पीड़िता का करता रहा शोषण
आरोपी शख्स का पीड़िता के घर पर आना-जाना शुरू हो गया था। एक महीने पहले पीड़िता को घर में अकेला पाकर शख्स ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही वारदात के बारे में किसी को भी कुछ बताने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता को धमकी देकर उसका देह शोषण करने लगा और आरोपी से मिली धमकी के डर से पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों को कुछ भी नहीं बताया।

आरोपी के दुष्कर्म के प्रयास पर पीड़िता ने किया विरोध
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने इस बार पीड़िता के घर में घुसकर जब उससे दुष्कर्म का प्रयास किया तो पीड़िता ने आरोपी का विरोध किया, जिस पर आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया और इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों को आपबीती बताई।

उसके बाद परिवार के सदस्य पीड़िता को लेकर शास्त्री नगर थाने पहुंचे और दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। फिलहाल, पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार चल रहे आरोपी की तलाश करना शुरू कर दिया है।

Exit mobile version