राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं ने भगवा ध्वज के साथ किया पथ संचलन, राष्ट्रहिताय जीवनम का दिया संदेश

भिलाई। राष्ट्र सेविका समिति का 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन प्रवेश वर्ग विगत 12 मई से सरस्वती शिशु मंदिर, सेक्टर- चार भिलाई में गतिशील है। यहां संपूर्ण छत्तीसगढ़ से 102 की संख्या में शिक्षार्थी छः शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में अपनी शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक क्षमता को प्रतिदिन निखार रही हैं।

“तेजस्वी राष्ट्र के पुनर्निर्माण” का लक्ष्य लिए “राष्ट्र की आधारशिलाएँ” छत्तीसगढ़ की मातृशक्तियाँ स्वावलंबी एवं स्वसंरक्षणक्षम बनने को दृढ संकल्पित हैं। एक लक्ष्य की ओर एकरूप होकर बढ़ाना सफलता को सुनिश्चित करता है। इसी विचार का कृति रूप है ‘सघोष पथ संचालन’।

25 मई को राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं ने भगवा ध्वज साथ ले सघोष संचलन निकाला। बैकुंठ धाम से शुरू होकर युग निर्माण विद्यालय, गाँधी चौक, जनता विद्यालय, शासकीय विद्यालय, गणेश चौक, जागृति चौक होते हुए बैकुंठ धाम में पथ संचलन का समापन हुआ।

घेाषवादन भावनात्मक जागरण का प्रतीक है। स्थानीय जनता ने भगवा ध्वज पर पुष्प वृष्टि कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। आम जनता को प्रेरित करती राष्ट्र सेविका समिति की बालिकाओं ने अपनी जैसी तरुणियों को “राष्ट्रहिताय जीवनम्” का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...