CG में फिल्मी स्टाइल में चोरी : चैनल गेट तोड़कर व्यापारी के घर घुसे चोर, परिवार को बनाया बंधक, लाखों रुपए कैश और जेवरात लेकर हुए फरार

गरियाबंद। जिले के छुरा क्षेत्र में बीती रात व्यापारी के घर सुनियोजित चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। अज्ञात चोरों ने एक किराना व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए न सिर्फ लाखों की चोरी की, बल्कि घर में मौजूद परिजनों को चाकू की नोंक पर बंधक भी बना लिया था।

यह घटना रात करीब 11 से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। घर में मौजुद परिवार के चारों सदस्य सो रहे थे, तभी घर के पिछली दिशा के दरवाजे से आए चोरों ने चैनल गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया। बेहद शातिराना तरीके से चोरों ने सबसे पहले परिजनों के मुँह पर टेप लगाकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और उन्हें धमकाया कि यदि किसी ने शोर मचाया या पुलिस को खबर की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

चोरों ने घरवालों के मोबाइल भी अपने साथ ले लिए और उन्हें कमरे में बंद कर फरार हो गए। वारदात के दौरान वे अलमारी और लॉकर को निशाना बनाते हुए करीब आठ से दस लाख रुपये नकद और सोने-चाँदी के आभूषण लेकर निकल गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। फॉरेंसिक टीम भी बारीकी से जांच में जुट गई है। आस-पास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को शक है कि चोरों ने पहले से ही घर की रेकी की थी और उन्हें अच्छी तरह मालूम था कि कौन सा सामान कहाँ रखा है।

स्थानीय लोगों में डर का माहौल

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और असुरक्षा का माहौल है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि इलाके में पुलिस गश्त को बढ़ाया जाए और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और संभावना जताई जा रही है कि इस वारदात को पेशेवर चोरों के एक गैंग ने अंजाम दिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...