देर शाम घर से निकला था युवक और आज खेत में मिला शव, शरीर पर मिले धारदार हथियार से वार के निशान, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का शव खेत में सुबह को पड़ा मिला है। बताया जा रहा है की युवक कल शाम से अपने घर से निकला था। और आज उसका शव खेत में पड़ा मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आपसी विवाद में हत्या की आशंका है। युवक एक दिन पहले ही अपने घर से निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नवा रायपुर के निमोरा गांव के लोग जब बुधवार सुबह निकले तो खेत में युवक का शव पड़ा देखा। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। युवक की शिनाख्त निमोरा के ही कार्तिक मनहरे के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच के लिए डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया है। बताया जा रहा है कि युवक मंगलवार शाम अपने घर से निकला था।

अभी तक कि पूछताछ में सामने आया है कि युवक आदतन शराबी था। पुलिस को शव के पास से शराब की बोतलें भी मिली हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोस्तों के साथ शराब पीने को लेकर विवाद हुआ होगा। उसी में किसी ने कार्तिक की हत्या कर दी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के परिजनों को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...