श्री शिवा समिति के युवाओं ने सीनियर सिटीजंस को कराया भोजन: मदर टेरेसा आश्रम में शिवांग साहू और उनकी टीम ने सैकड़ों लोगों को जाकर कराया भोजन…लोगों ने अभियान को सराहा

भिलाई। हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी श्रीशिवा सेवा समिति के युवाओं ने बढ़िया काम किया है। श्रीशिवा सेवा समिति के युवा हर मंगलवार को दुर्ग-भिलाई के जरूरतमंद लोगों को भोजन कराने का बीड़ा उठाया है। समिति के अध्यक्ष और एनएसयूआई के प्रदेश सचिव शिवांग साहू के नेतृत्व में उनकी टीम इस मंगलवार को भिलाई के मदर टेरेसा आश्रम पहुंची।

जहां शिवांग के साथ उपाध्यक्ष चंद्रेश सिंह, सचिव राहुल चौकसे, महासचिव आजू, सह-सचिव मयूर, विप्लव, दिनेश, कैलाश और राहुल के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों से भोजन परोसा। इसे देख वहां मौजूद लोग भावुक हो उठे थे। एक ने कहा, आज की युवा पीढ़ी को सामाजिक सरोकार के काम देखकर अच्छा लगा है।

प्रदेश सचिव शिवांग साहू का कहना है कि, हमारी समिति हर मंगलवार को जरूरतमंद लोगों को भोजन कराती है। हमारा यही लक्ष्य है कि कोई भी भूखा न रहे। कभी रेलवे स्टेशन में तो कभी बस स्टैंड व पब्लिक प्लेस में हमारी टीम काम करती है। आने वाले समय में हम इसे और बेहतर ढंग से संचालित करेंगे। शिवांग का कहना है कि, आने वाले दिनों में समिति अपने काम के साथ-साथ संगठन पर फोकस करते हुए काम करेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...

CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...

राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...

भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...

रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...

भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...

भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...