भिलाई। आज सुबह-सुबह बीएसपी प्रबंधन की तोड़ूदस्ता और नगर सेवाएं विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। सेक्टर-6 मस्जिद और सतनामी समाज के भवन के सामने लगने वाले अवैध दुकानों को हटा दिया है। सेक्टर-2 साइड में लगने वाली इन दुकानों को आज सुबह ही हटाया गया। दरअसल, लगातार दुकानों की संख्या बढ़ रही थी। इसकी वजह से रोड पर जाम की स्थिति निर्मित होती थी। लोग सड़क पर ही पार्किंग कर सामान खरीदने जा रहे थे। आज सुबह-सुबह रोड जाम और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सुपेला चौक से सेक्टर-2 तक जे सी बी द्वारा 70 अवैध दुकानों को हटाया गया। कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और कोतवाली व भट्टी टीआई सहित भारी पुलिस बल की उपस्थिति में सुबह 6 बजे से यह कार्रवाई चली।
सेक्टर-6 और सेक्टर-2 में ताबड़तोड़ कार्रवाई: दुकान खुलने से पहले ही BSP ने 70 अवैध दुकानों को हटाया…अब रोड क्लियर

खबरें और भी हैं...संबंधित
रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: घर में...
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल...
CG: धर्मनगरी राजिम अब बनी ‘नगर पालिका’, नोटिफिकेशन जारी;...
Aditya -
राजिम। राजिम क्षेत्र के लोगों की बहुप्रतीक्षित और वर्षों पुरानी मांग को आखिरकार राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजिम...
भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय हटाए गए… महिला IAS...
रायपुर। राज्य सरकार ने IAS अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है, जिसमें भिलाई निगम आयुक्त राजीव पांडेय को हटाकर महिला IAS सुरुचि सिंह...
भिलाई निगम में ‘अंधेरगर्दी’: ₹1.5 करोड़ की देनदारी के...
Aditya -
भिलाई: नगर निगम भिलाई में सफाई ठेकेदार मेसर्स पीवी रमन पर मेहरबानी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसने अब राजनीतिक तूल पकड़...
