दुर्ग में शादी समारोह में गया था परिवार… इधर चोरों ने ताला तोड़कर घर से गहना कर दिया पार; पुलिस की जाँच जारी

भिलाई। दुर्ग जिले में एक और चोरी का मामला सामने आया है। शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के मकान का ताला तोड़कर सोना चांदी के जेवरात पार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पदमनाभपुर पुलिस ने बताया कि एमआईजी 363 प्रगति मैदान बोरसी निवासी गायत्री साहू ने शिकायत किया है कि परिवार समेत शादी में 27 अप्रैल को भिलाई आए थे।

इस दौरान मकान में ताला बंद कर निकले थे। 4 मई को शादी से लौटने पर सामने गेट का ताला टूटा हुआ था। कमरे के भीतर जाने पर सारा सामान बिखरा पड़ा मिला। आलमारी से अज्ञात ने चांदी के 8 जोडी पायल, कडा, लाकेट, छल्ला, ब्रेसलेट, अंगुठी, सोने की बाली एक जोड़ी, 4 नग कान का तार, नाक का एक नथनी, 3 फुली, 8 नग सोने का मटर दाना और नगदी 1500 गायब मिला। खोजबीन करने के बाद सामान नहीं मिलने पर शिकायत पुलिस से किया गया। चोरी हुए सामानों की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...