जेवर के साथ बर्तन, TV और घड़ी चोरी करने वाला गिरोह भिलाई में पकड़ाया: बच्चों से रैकी करवाते, लोगों पर नजर रखने फिल्मों की तरह अलग-अलग किरदार भी, इंट्रेस्टिंग है इनकी ये स्टोरी

भिलाई। शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही है। ये पुलिस के लिए चिंता का विषय था। पुलिस की टीम सक्रिय हुई और अपने नेटवर्क को अलर्ट कर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। आज दुर्ग पुलिस ने इसका खुलासा किया।

इस मामले में महिला मास्टरमाइंड निकली। जो बच्चों को ट्रेनिंग देकर चोरी की वारदात को अंजाम देती थी। पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छावनी थाने की पुलिस ने चोरी के इस गिरोह का खुलासा की है।


मामला क्या है…
मुख्य आरोपी एन इमला एवं ए मीना संगठित रूप से अपचारी बच्चों को प्रशिक्षण देकर बच्चों द्वारा छावनी इलाक़े के सुने घरों में रैकी करवाती थी। उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिलाते। चोरी करते समय सभी फ़िल्मी स्टाइल में अलग-अलग रोल अदा करते थे।

कोई सदस्य बाक़ायदा कोई सामान बेचने का, कोई घूमने का बहाना बना कर आसपास आने जाने वालों पर नज़र रखते थे। अपचारी बालक छोटी से छोटी जगह से घर में प्रवेश कर मिलने वाले समस्त क़ीमती समानों पर हाथ साफ़ करते थे। जिसे वो तत्काल महिलाओं को सौंप कर वहीं आसपास उपस्थित रहते थे।

जब सब कुछ सही लगता तब इलाक़ा छोड़ देते थे। चोरी किए गए सामान को छुपाकर रखते थे। मिलने वाले नगद से अपने शौक़ पूरा करते थे चूँकि इनका तरीक़ा ए वारदात ऐसा था कि कोई क्लू नहीं मिल रहा था। घटनाओं की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर नजर रखने एवं कार्रवाई करने बाबत पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्री नारायण मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा कौशलेंद्र देव पटेल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी द्वारा थाना छावनी टीम को सफलता हेतु विशेस टिप्स दिए।

चोरी के समस्त आरोपी पुलिस की गिरफ़्त में आ गए। महिला सरगनाओ द्वारा चोरी के सामान विशाखापट्टनम ले जाकर बेचने का प्रयास किया पर सफल नहीं हुई। जो सामान आरोपियों ने छुपा कर रखा था जिसे ज़ब्त किया गया है।

घटना में शामिल सरग़ना N एमिला,कमल कुमार,उदय किरण, कुलदीप सिंह एवं तीन अपचारी बालकों से माल ज़ब्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

ज़ब्त मशरूका :~सोने चांदी के जेवरात ,बर्तन ,एलईडी टीवी ,घड़ी कुल जुमला रकम 2,21,500 का सामान

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक नरेश शार्वा ,रामेंद्र यादव सहायक उपनिरीक्षक डेरन सिंह राजपूत ,प्रधान आरक्षक रामनारायण यदु,आनंद तिवारी, जसपाल सिंह ,हरक सिंह,नितिन सिंह ,ग़ुनीत कुमार ,अनिल तिवारी ,छत्रपाल बिसेन ,नीलकंठ यादव ,योगेंद्र ठाकुर ,एवं महिला आरक्षण एलिसा की सराहनीय भूमिका रही

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राजनांदगांव में खाकी पर दाग : 5 लाख की...

राजनांदगांव। निजी लोन के विवाद को निपटाने के नाम पर पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने...

ज्ञानु-जानू वीडियो विवाद में एक्शन : अमित जोगी को...

रायपुर। ‘ज्ञानु-जानू’ वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी...

कपड़ा शोरूम में काम करने गई दीपा की संदिग्ध...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कोतवाली थाना क्षेत्र...

धान खरीदी में 1.44 करोड़ की गड़बड़ी : आसुलखार...

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले में धान खरीदी व्यवस्था में बड़ी अनियमितता का मामला सामने आया है। भानुप्रतापपुर विकासखंड के आसुलखार धान खरीदी केंद्र में जांच...