भिलाई में पुलिसकर्मी के घर चोरी, आरोपी नौकरानी और पति गिरफ्तार, चोरी के जेवर और कैश बरामद

भिलाई। दुर्ग जिले में नौकरानी ने पति के साथ मिलकर पुलिसकर्मी के घर चोरी की। दंपती ने सोने-चांदी के आभूषण और कैश पर हाथ साफ किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, राकेश चौधरी सेक्टर-02 के रहने वाले हैं। वह कॉन्स्टेबल के पद पर छावनी थाने में पदस्थ हैं। उनके घर पर शास्त्री नगर, कैम्प-1 की रहने वाली सरस्वती साहू (31) झाड़ू-पोछा का काम करती है। उसने अपने पति सेवक राम साहू (32) के साथ मिलकर जेवर और कैश सहित करीब 8 लाख रुपए का सामान चुरा लिया।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

दरअसल, 16 नवंबर को राकेश चौधरी ने भिलाई भट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को घर की अलमारी में सोने-चांदी के जेवर और कैश रखे थे। 5 नवंबर को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गहने निकालने अलमारी खोलने पर सामान गायब मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस सभी संदिग्धों से पूछताछ की। ऐसे में घर में काम करने वाली नौकरानी सरस्वती साहू पर शक गहराने लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल किया। बताया कि 29 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच 2-3 बार बिना लॉक की हुई अलमारी से गहने और कैश निकाल ली थी।

चोरी किए गए सभी आभूषण उसने अपने पति सेवक राम साहू को छिपाने के लिए दे दिए थे। सरस्वती के बताए अनुसार पुलिस ने उसके कब्जे से और पति के ठिकाने से सोने की 2 चैन, 4 झुमके, 4 नग बाली-टॉप्स, 1 लटकन, 1 मंगलसूत्र, 1 जेंट्स बाली, चांदी की पायल और 51,600 कैस सहित कुल लगभग 8 लाख रुपए का सामान बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...