भिलाई। दुर्ग जिले में जिस इलाके को सबसे सुरक्षित माना जाता है, अगर वहीं चोरी हो जाए तो क्या कहना…? सवाल तो लाजिमी है…सवाल सिस्टम में बैठे लोगों पर उठता है, सवाल पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठता है। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के पदुमनगर में एक चोरी हुई है। यह चोरी फैक्ट्री संचालक के सूने मकान में हुई है। ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है।

सूचना पर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। भिलाई-3 पुलिस ने बताया कि, पदुमनगर निवासी विभूति भूषण पंडा ग्रेविटी फेरो कंपनी रायपुर में लेबर सप्लाई के साथ बारदाना बनाने की पंडा ट्रेडर्स नाम से फैक्ट्री है। 15 मई को वे ग्रेविटी फेरो कंपनी से लेबर पेमेंट करने एवं पर्सनल लोन के लिए साढ़े 9 लाख रूपये, जिसमें 650000 रूपये लेबर पेमेंट के लिए और 300000 रूपये पर्सनल जमीन खरीदने के लिए एकाउंटेट अशोक अग्रवाल से लिया।
उस रकम को उसी दिन शाम को 7 घर आकर भाई अश्वनी स्वांई के सोने वाले कमरे में जाकर अटैची में 3,50,000 रूपए तथा शेष रकम 100000 रुपए आलमारी के लॉकर में रखकर बंद कर दिया। लॉकर के नीचे बैग में कुल 5,00000 रुपए रखा था। 16 मई को पीड़ित प्रतिदिन की तरह रायपुर गया। घर वापस आने पर मकान का ताला बन्द मिला।
17 मई की सुबह 7 से 7.15 बजे रायपुर जाने के लिए बेटे के साथ नीचे उतरा बाहर की लाइट बंद किया। उसके बाद काम पर रायपुर चला गया। शाम को जब लौटा तब कमरे का ताला टूटा पड़ा मिला।
घर के आलमारी का सामान भी बिखरा मिला। उसमें रखा गया 9 लाख रुपये गायब हो गए। आसपास खोजबीन करने के बाद कोई जानकारी नही मिलने पर भिलाई 3 पुलिस में अपराध कायम किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।