CG में 40 लाख की चोरी: नकाबपोश बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप को बनाया निशाना… 40 लाख की जेवरात और नगदी ले के पार… CCTV खंगाल रही पुलिस

CG में 40 लाख की चोरी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर में बड़ी चोरी हुई है। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के सामने स्थित दामोदर ज्वैलर्स से 40 लाख कीमती जेवरातों व नगदी चोरी की घटना सामने आई हैं। मिली जानकारी के अनुसार दामोदर गुप्ता सोमवार को पारिवारिक शादी में पूरे परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। शादी के रात को वापस सीपत लौट रहे थे, जिस दौरान उनके साथ उनका पूरा परिवार था। जैसे ही वे अपने दुकान के सामने पहुंचे, तभी उन्होंने देखा की दुकान के पास कुछ नकाबपोश उनके दुकान में चोरी कर रहे है। जैसे ही उन्होंने आवाज लगाया तो उनके कार में चोर पत्थरबाजी करने लगे। इससे डर कर वह दुकान से थोड़ी दूर चले गए। चोरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और जेवर लेकर भाग गए।

दुकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना सीपत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक चोर भाग निकले थे। डॉग स्क्वायड और CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल से एक बाइक भी बरामद की गई है, जिसे पुलिस जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब इस इलाके में ऐसी घटना घटी हो। दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

सीपत थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना स्थल की जांच की है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। इसके साथ ही, सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ने का दावा कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: दीपक बैज की सहमति...

रायपुर, 5 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत और धारदार बनाने के उद्देश्य से अपने संचार विभाग में...

CG: NH में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक...

CG राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय...

शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू से...

बालोद। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने असम राइफल्स के वीर जवान भोजराम साहू से आत्मीय मुलाकात कर उनके अदम्य साहस और देशसेवा को नमन किया। बता...

भिलाई में तेज रफ्तार का कहर : कार की...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के सुपेला क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में सब्जी मंडी में हमाली का काम करने वाले युवक की मौत...