शादी में गया था परिवार, घर से 6 लाख के सोने-चांदी के जेवरात हो गए पार; दुर्ग का मामला… पुलिस जाँच में जुटी

दुर्ग। शहर में लगातार चोरी के मामले बढ़ते जा रहे है। ऐसा ही एक मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र से सामने निकल कर आ रहा है। एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। सूने मकान फायदा उठाकर चोरों ने लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवरात पार कर लिए। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि जयंती नगर दुर्ग निवासी जितेंद्र सिंह शादी समारोह में अपने परिवार के साथ शुक्रवार को गए हुए थे। मकान में ताला जड़ा हुआ था।

दूसरे दिन सुबह परिजन अपने मकान में पहुंचे आसपास के लोगों ने बताया कि रात 2 बजे मकान का लाइट जल रहा था। सामने का ताला टूटा पड़ा था। इसकी सूचना पीड़ित ने मोहन नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने पर पता चला कि अज्ञात ने 10 तोला सोना 200 ग्राम चांदी और नगदी 2 हजार रुपए पार कर दिया है। पीड़ित जितेन्द्र सिंह सेल्समेन का काम करता है।

घर बुटिक का भी काम चलता है। पीड़ित के मुताबिक रुपए की जरुरत पर सोने को मणिपुरम गोल्ड में गिरवी रखा गया था। लेकिन शादी होने पर उसे छुड़ाकर लाया गया और घर के आलमारी में रखा गया था। चोर ने मकान में लगे सीसी कैमरे का हार्ड डिस्क तक तोड़कर अपने साथ लेकर फरार हो गए है। परिजनों ने बताया कि चोरी हुए सामानों की कीमत 6 लाख रुपए आंकी गई है। जबकि पुलिस इसे 97 हजार रुपए बता रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...