भिलाई में फैक्ट्री की दीवाल हटाकर कर चोरी: दो चोरों ने मिलकर लोहे का सामान किया पार… पुलिस ने किया अरेस्ट

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में फैक्ट्री से लोहा चोरी करने के वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरहसल आरोपियों द्वारा फैक्ट्री के दीवाल का ईट हटा कर चोरी किया गया था। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 457, 380, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है। भिलाई तीन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि, व्हीएस इंजीनियरिंग एण्ड फ्रेब्रिकेटर्स कंपनी हथखोज में है। आदर्श नगर कैम्प 1 निवासी विरेन्द्र कुमार कंपनी में मैनेजर पद पर है। मैनेजर ने शिकायत किया था कंपनी के अंदर घुसकर स्क्रैप यार्ड में रखे लोहे का एंगल 10 फीट, लगीग 10-11 करीब 500 किलो ग्राम 25 हजार रुपए का चोरी हुई।

पुलिस ने फैक्ट्री में चोरी करने वालों आरोपियों को पकड़ने के लिए आरोपियों की तलाश में जुटी रही। घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों को खंगालने पर पता चला कि 8 जुलाई को कुछ युवक इंजीनियरिंग पार्क में लोहा बेचने फेरीवाले, कबाडियों की तलाश में जुटे थे। पुलिस की पेट्रोलिंग टीम के सूचना पर घेराबंदी कर युवकों को पकड़ा गया।

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम देव नगर जामुल स्थायी पता ग्राम झालम निवासी भोजेन्द्र नेता उर्फ भोला 22 वर्ष और जोन 3 खुर्सीपार रामजी साहू 24 वर्ष बताया है। आरोपियों ने फैक्ट्री से दीवाल का ईटा हटाकर लोहा का सामान चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से 41 हजार रुपए का सामान बरामद किया है। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राकेश सिंह,आरक्षक हरिश राव, ईश्वरलाल भरतद्वाज,शशिकांत यादव शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – RTO कर्मचारियों पर अवैध वसूली और बदसलूकी...

CG कांकेर: बालोद जिले की सीमा से लगे कांकेर क्षेत्र के ग्राम मुजालगोंदी के पास नेशनल हाईवे-30 पर उस वक्त भारी तनाव की स्थिति बन...

CG: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का भीषण एक्सीडेंट,...

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के काफिले के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में मंत्री केदार...

दुर्ग में स्वाइन फ्लू का पहला मामला, तीन साल...

दुर्ग। बरसाती सीजन में दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल...

ब्लू वाटर खदान में 77 घंटे बाद मिला आदिल...

रायपुर। नकटी गांव स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव करीब 77 घंटे बाद शनिवार देर रात पानी की...