25 करोड़ की चोरी: छत तोड़कर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने की 25 करोड़ की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

क्राइम डेस्क। राजधानी दिल्ली में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. दिल्ली के भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वेलर के यहां देर रात 25 करोड़ रुपए की चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि चोर दीवार में छेद कर शोरूम में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे. पुलिस को शक है कि ये चोरी रविवार को हुई. फिलहाल निजामुद्दीन थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

शोरूम के मालिक के मुताबिक, करीब 20 से 25 करोड़ की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. वह रविवार को दुकान बंद करके गए थे तब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं था. शोरूम की सोमवार को छुट्टी रखी जाती है. मंगलवार की सुबह जब शोरूम खोला गया तो सभी हक्के-बक्के रह गए. शोरूम की दीवार में स्ट्रॉन्ग रूम के पास बड़ा छेद दिखाई दिया.

छत और दीवार में छेद करने के बाद चोर अंदर पहुंचे. उन्होंने तसल्ली से इस चोरी को अंजाम दिया है. क्योंकि चोर सोने-चांदी के ज्यादातर कीमती सामान को उठाकर ले गए हैं. शोरूम मालिक ने कहा है कि उन्होंने अभी पूरा हिसाब नहीं लगा पाया है कि कितना सामान गया है लेकिन, अंदाजन चोरों ने 20 से 25 करोड़ तक के जेवरात चोरी किए हैं.

पुलिस फिलहाल शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में लगी हुई है. साथ ही आस-पास के लोगों और शोरूम के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने कहा है कि वह जल्द ही आरोपियों के सुराग ढूंढ लेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

युवाओं के रचनात्मक क्षमता को बढ़ावा देनाः घड़ी की...

नई दिल्ली। युवा समाज के सबसे ऊर्जावान, कल्पनाशील और परिवर्तन-प्रतिबद्ध वर्गों में से एक हैं। जब इनकी ऊर्जा को एक सार्थक, सकारात्मक और निर्माणकारी...

सीएम का सिंगापुर यात्रा : छत्तीसगढ़ को मिले ₹43,600...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सिंगापुर यात्रा के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास और निवेश के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की।...

वीबी-जी राम जी में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, तीन...

बलौदाबाजार। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना तीन ग्राम रोजगार सहायकों को भारी पड़...

CG Crime : शादी का झांसा देकर युवती से...

सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की...