BSP और NTPC के जॉइंट वेंचर NSPCL में कार्यरत ठेका श्रमिकों में भारी असंतोष, सैलरी में AWA की राशि जुड़कर नहीं मिलने से नाराजगी… आंदोलन की तैयारी में मजदूर

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरैना भिलाई में स्थित एनएसपीसीएल पावर प्लांट के ठेका श्रमिकों में असंतोष की स्थिति बानी हुई है। आपको बता दें, एनएसपीसीएल पावर प्लांट सेल और एनटीपीसी का संयुक्त उपक्रम है। मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ दिनों से यहां के ठेका श्रमिकों में भारी असंतोष है। इसका मुख्य कारण है AWA की राशि को नही देना जो की 1400 प्रति माह उनके वेतन में जुड़कर मिलना था। बताया जा रहा है कि, बीएसपी के कई साइट में श्रमिकों को यह राशि देना चालू हो चुका है और वहां के मजदूरों को भी दिया भी जा रहा है। लेकिन एनएसपीसीएल जो की सेल का ही संयुक्त उपक्रम होने के बावजूद यहां के श्रमिकों को इसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। यह राशि मार्च महीने से मिलना था जो की चार महीना हो चुका है अभी तक नही मिल रहा है। इसी बात को लेकर यहां के ठेका श्रमिकों में भारी है असंतोष की स्थिति है और वे बहुत जल्द ही बड़े आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से 97 गांवों में...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा...

जमीन हड़पने का बड़ा खेल : जिंदा महिला को...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन हड़पने के लिए सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक जीवित...

छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, 15 अक्टूबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। धर्म आधारित व्यक्तिगत कानूनों...

रायपुर के बाद दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में सांसदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच टकराव का मामला लगातार गहराता जा रहा है। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद अब दुर्ग...