सोसाइटियों में खाद और बीज की किल्लत, प्रदेशभर में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, 25 से 30 जून तक चलेगा आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खाद, बीज की कमी को लेकर कांग्रेस 25 जून से 30 जून तक प्रदेश की सभी सोसाइटी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन करेगी। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य में डी.ए.पी. और एनपीके जैसे उर्वरकों की भारी कमी है, लेकिन सरकार आंख मूंदे बैठी है।

बैज ने कहा कि सरकार जमीनी हकीकत से मुंह मोड़ रही है, न समय पर खाद की व्यवस्था कर पाए, न सोसाइटियों में भण्डारण की व्यवस्था हुई। खरीफ की बोनी का समय आ चुका है, किसानों को न खाद मिल रहा है, न बीज।

उन्होंने कहा, किसानों की परेशानी को देखते हुए कांग्रेस प्रदेश की सभी सोसाइटियों में उर्वरकों और बीज की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। यह आंदोलन प्रदेश में 25 से 30 जून तक चलेगा। उसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरेगी तो कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...