Durg News: युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर की पिटाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। युवक का अपहरण कर उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में खुर्सीपार पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरा मिल संचालक उज्जवल सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूर्व कर्मी हरीश कुमार सोनी उर्फ विक्की का अपहरण किया था।

घटना के करीब महीनेभर बाद पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत उर्फ टकली, हरू उर्फ हर्ष सिंह और गोली उर्फ ओमकार सिंह को ही गिरफ्तार कर सकी है। मुख्य आरोपी उज्जवल पुलिस की पकड़ से बाहर है।

श्रमिक नगर छावनी निवासी हरीश ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया है कि पहले वह नवातरिया जामुल निवासी उज्जवल सिंह की आरा मिल में काम करता था। 21 मई की रात करीब 8 बजे उसे उज्जवल ने पुराना पेमेंट देने का हवाला देकर केनाल रोड पर इंद्रजीत के घर के पास बुलाया। काम खत्म करके रात 10 बजे केनाल रोड पहुंचा, जहां पहले से उज्जवल उसका इंतजार कर रहा था।

कार में शुभम सिंह और इंद्रजीत उर्फ टकली समेत अन्य साथी बैठे थे। उसे कार में बिठाकर निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में ले गए। वहां उज्जवल के कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी कार में जबरदस्ती बिठाकर उज्जवल के सुरडुंग वाले फार्म हाउस ले गए। इस बीच आरोपियों ने उसे नशे का इंजेक्शन भी दिया। 23 मई को आरोपियों के चंगुल से छूटकर भागा और सीधे थाने आकर शिकायत दर्ज कराई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर के जिओन बार में आधी रात बवाल :...

रायपुर। राजधानी रायपुर के आश्रम तिराहे स्थित जिओन बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने को लेकर देर रात विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला...

बलरामपुर में टमाटर से भरी पिकअप पलटी : सड़क...

बलरामपुर। जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 पर टमाटर से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अधौरा गांव के पास अचानक अनियंत्रित हुई पिकअप...

दुर्ग में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सामान्य वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बड़ी...

छत्तीसगढ़ में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। समुद्र में बढ़ती हलचल और तेजी से बदल...