दुर्ग शहर में हो 4 आत्मानंद विद्यालय….. विधायक वोरा ने सीएम से 3 और की मांग की, दीपक नगर व सिकोला बस्ती में खुलने से पटरीपार के लोग होंगे लाभांवति

भिलाई। आबादी के हिसाब से दुर्ग विधायक अरूण वोरा ने शहर में तीन और स्वामी आत्मानंद स्कूल के स्कूल खोलने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है। जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षीय बैठक में दुर्ग में दो स्कूलों को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक केवल दीपक नगर स्कूल को ही स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड किया गया है।

तकिया पारा स्कूल को अपग्रेड करने का मामला लटका है। पटरीपार के सिकोलाभाठा स्कूल, बोरसी के शासकीय स्कूल और नयापारा के चंद्रशेखर आजाद स्कूल में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की मांग की।

हाल ही में सीएम ने नए सत्र से प्रदेश में 50 नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का ऐलान किया है। जिला प्रशासन ने बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। दूसरी ओर साल भर पहले स्वीकृत दो स्वामी आत्मानंद स्कूलों में से एक स्कूल का प्रस्ताव नागरिक सहमति नहीं बन पाने के कारण रुक गया ह।ै प्रशासन से चर्चा के दौरान बीच मे चंद्रशेखर स्कूल नया पारा का उन्नयन करने पर सहमति बनी थी, किन्तु अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है।

विधायक वोरा ने कहा कि दीपक नगर स्कूल के अलावा चंद्रशेखर आजाद स्कूल, पटरीपार के सिकोला भाठा शासकीय स्कूल और बोरसी स्कूल को स्वामी आत्मानंद स्कूल के रूप में अपग्रेड करने की मांग लगातार की जा रही है। बोरसी में स्वामी आत्मानंद स्कूल की स्वीकृति से यहां के नागरिकों और उनके बच्चों को स्कूल का फायदा मिलेगा। पटरीपार में एक लाख की आबादी के लिए भी स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...