तीसरे दिन भी एक्शन में सीएम बघेल: चौपाल में गामीणों ने की रिश्वतखोर पटवारी की शिकायत… मुख्यमंत्री ने किया सस्पेंड, आदेश जारी

रायपुर। विधानसभा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का एक्शन लगातार बरकरार है। विधानसभा क्षेत्र के दौरे के तीसरे दिन आज मुख्यमंत्री ने पटवारी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है। 3 दिन के दौरे के दौरान CM की ये तीसरी बड़ी कार्रवाई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दौरे के पहले दिन कुसमी नगर पंचायत के सीएमओ जो सस्पेंड करने का आदेश दिया था,वहीं दूसरे दिन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित किया,जबकि आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आमलोगों की शिकायत के बाद पटवारी पन्नालाल सोनानी को सस्पेंड करने का आदेश दिया है।

केन्वारी पटवारी सोनानी के खिलाफ किसानों ने रिश्वत लेने और काम में जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री ने चौपाल में इस शिकायत को सुनने के बाद तत्काल अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद केन्वारी के पटवारी पन्नालाल को सस्पेंड कर दिया गया है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ का दबदबा:...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। इस नई राष्ट्रीय टीम...

MSME समाधान पोर्टल: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद...

नई दिल्ली / रायपुर: एमएसएमई समाधान पोर्टल पर सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लंबित भुगतानों और एमएसईएफसी (MSEFC) में जारी मामलों को लेकर रायपुर...