CG – देवर-भाभी के बीच थे अवैध संबंध, बड़े भाई को लग गई भनक: मालिश करने के बहाने छोटे भाई ने बड़े भाई का गला घोंटा, दफनाने की भी कर ली थी तैयारी, फिर…

देवर-भाभी के बीच थे अवैध संबंध, बड़े भाई को लग गई भनक

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भाई ने भाई जकी हत्या कर दी है। आरोपी ने भाभी से प्रेम संबंध के चलते अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। बताया जाया जा रहा है की आरोपी का अपनी भाभी से अवैध संबंध था, जिसकी भनक उसके बड़े भाई को लग गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुकदूर थाना इलाके के बांगर गांव का है। वारदात 7 मार्च की रात की है।

मिली जानकारी के मुताबिक 33 साल का बिरसु राम सैयम करीब 1 महीने बाद अपने गांव लौटा था। बताया जा रहा है कि वह काफी नशे में था और घर आकर सो गया था। नशे का फायदा उठाते हुए 21 साल के उसके छोटे भाई भीम सैयम ने मालिश करने के बहाने उसका गला दबा दिया।

आरोपी भीम हत्या करने के बाद सुबह करीबी लोगों के साथ भाई का अंतिम संस्कार करने कब्रिस्तान भी पहुंच गया। जब वह शव को दफनाने के लिए कब्र खोदने लगा तो किसी रिश्तेदार ने मौत की वजह पूछी। इसी बीच आरोपी ने घबराते हुए कहा कि, ज्यादा शराब पीने से मौत हुई है।

गांव वालों को शक हुआ जिसके बाद आरोपी ही लाश को वापस घर भी ले आया। इसी बीच पुलिस को लोगों ने जानकारी दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बिरसु राम की मौत का कारण गला घोंटना पाया गया। पुलिस ने गांव वालों से पूछताछ की तो पता चला कि बिरसु की पत्नी हेमबती सैयम (28 वर्ष) का उसके छोटे देवर भीम सैयम (21 वर्ष) के साथ अवैध संबंध थे। मृतक को देवर-भाभी के अवैध संबंधों की खबर भी लग गई थी। इस बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच पहले बहुत विवाद हुआ था।

विवाद के बाद समाज और परिवार के लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर कर मामला शांत करा दिया था। कुछ दिन बाद मृतक बिरसु बोर गाड़ी में काम करने मध्यप्रदेश चला गया और करीब 1 महीने तक घर से बाहर रहा। इस दौरान देवर-भाभी और भी नजदीक आ गए। इसके बाद जब बिरसु वापस लौटा तो छोटे भाई ने जान ले ली।

बताया जा रहा है कि बिरसु राम सैयम की 10 साल पहले हेमबती सैयम के साथ शादी हुई थी। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। वह अक्सर बाहर रहता था जबकि पत्नी बच्चों के साथ घर में रहती थी। आरोपी देवर भीम सैयम भी गांव में रहकर सब्जी बेचने का काम करता है।

भाई के घर उसका आना-जाना लगा रहता था। इस दौरान 3 साल पहले देवर और भाभी के बीच प्रेम संबंध शुरू हुआ। इसके बाद जब बड़ा भाई आड़े आया तो छोटे भाई ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण हादसा : ट्रैक्टर और बाइक में...

महासमुंद। बीती रात ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार तीन की मौत हो गई। मृतकों मे दो सगे भाई और एक मित्र...

युक्तियुक्तकरण में शासन को मिली बड़ी सफलता: 6 जिलों...

रायपुर। राज्य शासन के दिशा निर्देशानुसार राज्य के 6 जिलों के अतिशेष 1498 सहायक शिक्षकों, प्रधान पाठकों और व्याख़्याताओं की काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण...

पूर्व जनपद सदस्य पर रॉड से हमला, गंभीर हालत...

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में दो पक्षों के बीच चल रहे झगड़े का बीच बचाव करने गए पूर्व जनपद सदस्य पर रॉड से हमला...

क्या बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, जानिए कांग्रेस के...

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है. इस टोल को बंद कराने...

ट्रेंडिंग