भिलाई-रिसाली में 2 दिन नहीं होगी पानी सप्लाई, सुधारा जाएगा पाइपलाइन का लीकेज

भिलाई। रिसाली और भिलाई नगर निगम क्षेत्र में दो दिनों तक पानी नहीं आएगा। जिन घरों में पानी की सप्लाई नल से हो रही हैं वो पानी का ज्यादा स्टोरेज करके रख लें। जिन जगहों में पानी की अधिक किल्लत होगी वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।

नगर पालिक निगम भिलाई से मिली जानकारी के मुताबिक उनके 66 एमएलडी जलशोधन संयंत्र से भिलाई के साथ रिसाली निगम क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है। इस 66 एमएलडी की पाइपलाइन में लीकेज हो गया है इसलिए इसका सुधार कार्य दो दिन तक किया जाएगा। पाइपलाइन में सुधार कार्य 3 जनवरी शुक्रवार सुबह से शुरू किया जाएगा, जो 5 जनवरी तक पूरा होने की उम्मीद है। सुधार होने के चलते 4 और 5 जनवरी को लोगों के घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी।

भिलाई और रिसाली के इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी

4 और 5 जनवरी को नगर निगम भिलाई के नेहरू नगर, स्मृति नगर, फरीद नगर, स्लाटर हाउस, खहरिया और नगर निगम रिसाली के रूआबांधा, नेवई, मरोदा, रिसाली उच्चस्तरीय जलागारों में पानी सप्लाई बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...