17 फरवरी को टाउनशिप में नहीं आएगा पानी, पाइपलाइन में लीकेज का होगा मरम्मत

दुर्ग। भिलाई वासियों के लिए जरूरी खबर है। 17 फरवरी को टाउनशिप में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगा। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने बताया कि मरोदा सेक्टर-एच पॉकेट के पास प्लांट को जाने वाली जल प्रदाय की मुख्य पाइपलाइन में बड़ा लीकेज हो गया है। उक्त पाइपलाइन का मरम्मत कार्य वाटर मैनेजमेंट विभाग द्वारा किया जा रहा है।

पाइपलाइन के ऊपर अवैध निर्माण होने के कारण संधारण कार्य में विलंब हो रहा है। अतः दिनांक 17 फरवरी को पूरे टाउनशिप में जल प्रदाय प्रभावित रहेगा।

BSP प्रबंधन ने टाउनशिप के सभी निवासियों से अनुरोध किया है कि 17 फरवरी को जल का संयमित उपयोग करें तथा अगले दिन की आवश्यकता के लिए भी पर्याप्त पानी सुरक्षित रखें।

साथ ही, टाउनशिप के नागरिकों से अपील की जाती है कि जल प्रदाय एवं सीवरेज जैसी संवेदनशील पाइपलाइनों के ऊपर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण न करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...