CG News: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश, तालाब में कूदकर बचाई जान

कोरबा। प्रेम संबंध के चलते एक युवक की हत्या की सनसनीखेज कोशिश का मामला सामने आया है। घटना में युवती के भाई ने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के कनकी क्षेत्र का 21 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव कटओथ, जिला जांजगीर-चांपा गया था। बताया जा रहा है कि युवती ने युवक को मेला देखने के बहाने फोन कर अपने गांव बुलाया था।

जब युवक वहां पहुंचा तो युवती के भाई को दोनों के संबंध की जानकारी हो गई। आरोप है कि उसने गुस्से में युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटों में घिरने के बाद युवक किसी तरह जान बचाकर पास के तालाब में कूद गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

घटना के बाद युवक को गंभीर हालत में कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। मामले की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस का कहना है कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...