CG News : बेटे की मौत के सदमे में पति-पत्नी ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में साड़ी के फंदे से लटके मिले। घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मृत्यु के बाद दोनों गहरे सदमे में थे। प्रारंभिक आशंका है कि मानसिक आघात और शोक को सहन नहीं कर पाने के कारण उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

यह मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव का है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और परिजनों के बयान के बाद ही हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...