CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में आज भी होगी बेमौसम बारिश… मौसम विभाग ने जताई बूंदा-बांदी के साथ आंधी व वज्रपात की संभावना… कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट भी जारी, पढ़िए आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम बेईमान बना हुआ है। रायपुर में शुक्रवार की रात गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई है तो अन्य जिलों में भी हल्की बारिश और ओला गिरा है। शनिवार की सुबह रायपुर में हल्की धूप निकलने के साथ ही काले बादल छाए रहे है। वही मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई इलाकों में देर शाम बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना जताई हैं।

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने रविवार यानि आज के लिए कई जिलों के लिए येलो एलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के तीन जिलो के लिए अलर्ट जारी कियाहै। दंतेवाड़ा, सुकमा और बस्तर से लगे जिलो के लिए मौसम विभाग का ये अलर्ट हैं। यहां गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज चक्रवात व द्रोणिका के कारण बदल गया। शुक्रवार व शनिवार को आंधी चलने के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ ही कई स्थानों पर जमकर ओले पड़े। सरगुजा जिले के उदयपुर, मैनपाट बतौली क्षेत्रों में बलरामपुर जिले के रामानुजगंज और बलरामपुर जिलों में कई स्थानों पर जमकर ओले पड़े हैं। अधिकांश स्थानों पर एक-एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है। वहीं कोरबा में शनिवार को बारिश हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...