छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: खड़े डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार कार… हादसे में इंजीनियर की हो गई मौके पर मौत… 2 युवतियां समेत 3 की हालत गंभीर

Horrific road accident in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक इंजीनियर की मौके पर ही मौत हो गई। 2 युवतियों समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के जोरा इलाके में तेज रफ्तार कार ने खड़े डंपर को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार जगन्नाथ टोप्पो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि, मृतक अड़ानी ग्रुप के डोलनार कोरबा प्रोजेक्ट में सिविल इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...