चरोदा नगर निगम के इन दो वार्ड को मिली बेहतर सड़क की सौगात; मेयर निर्मल कोसरे ने किया भूमिपूजन… इस सड़क में तीन दशकों बाद होगा डामरीकरण कार्य; महापौर ने कहा- जनभावना के अनुरूप हो रहा विकास

भिलाई-चरोदा। नगर निगम भिलाई चरोदा के पदुम नगर और देवबलौदा वार्ड को गुरुवार को सड़क की बड़ी सौगात मिली है। महापौर निर्मल कोसरे ने दोनों वार्ड में भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ कराया। इसमें देवबलौदा की सड़क ऐसी है जिसमें तीन दशक के बाद डामरीकरण होने जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, जनभावना के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से निगम क्षेत्र का विकास हो रहा है।

महापौर निर्मल कोसरे ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 को जोड़ने वाली पदुम नगर की सड़क निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। वर्मा किराना स्टोर से श्रीराम सिटी तक बनने वाली इस सीसी रोड पर 41.46 लाख रुपए व्यय किए जाने का कार्यादेश जारी किया गया है। इस सड़क के बन जाने से उत्तर वसुंधरा नगर और पदुम नगर के बीच लोगों के आवागमन की सुविधा पहले से बेहतर हो जाएगी।

महापौर निर्मल कोसरे ने देवबलौदा में डीएमसी चौक से दंतेश्वरी मंदिर तक 96 लाख रुपए की लागत से होने वाले सड़क डामरीकरण कार्य के लिए भी भूमिपूजन किया। यह सड़क ऐसी है जिसका डामरीकरण लगभग 30 साल बाद महापौर निर्मल कोसरे के प्रयास से होने जा रहा है। भूमिपूजन के दौरान इस बहुप्रतीक्षित सड़क डामरीकरण को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। नौ अलग – अलग समाज प्रमुखों ने महापौर निर्मल कोसरे के साथ श्रीफल तोड़कर डामरीकरण कार्य प्रारंभ कराया।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि भिलाई – चरोदा नगर निगम क्षेत्र में जनभावना के अनुरूप विकास कार्य किया जा रहा है। इन विकास कार्यों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया का विशेष योगदान रहा है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने नगर निगम को विकास के लिए 20 करोड़ रुपए दिए जाने की घोषणा की है। जिससे आने वाले दिनों में पूरे 40 वार्डों में विकास की बयार बहती नजर आएगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य एस वेंकट रमना, ईश्वर साहू, संतोषी निषाद, मोहन साहू, एम जॉनी, पार्षद भारती सूर्यवंशी, टेनेन्द्र ठाकरे, रविन्द्र हरपाल, मनीष वर्मा, ललित यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मनोज मड़रिया, निगम के उप अभियंता मुकेश रात्रे, वैभव त्यागी, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री पप्पू चंद्राकर, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष असफाक अहमद, पूर्व पार्षद राम सूर्यवंशी, आशीष वर्मा, विकाश कुर्रे, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप, राकेश गोविंद वर्मा, हुकुम चंद , विमल वर्मा, अशोक चंदेल, रोहित साहू, कमलेश जांगड़े, खुमेश कुर्रे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भाजपा को बड़ा झटका, 111 कार्यकर्ताओं ने सामूहिक इस्तीफे...

डोंगरगढ़। शहर भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को संबोधित पत्र सौंपते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने...

Commonwealth Games : राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी ने रचा...

राजनांदगांव। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में छत्तीसगढ़ की बेटी और राजनांदगांव की रहने वाली ज्ञानेश्वरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत...

रायपुर में ₹4,999 की प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर...

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया...

CG News: महेंद्रा ट्रेवल्स की बस पलटी, 10 से...

दंतेवाड़ा। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरली के पास सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। महेंद्रा ट्रेवल्स की...