CG – DAV की छात्रा ने किया आत्महत्या: 11वीं पढ़ने वाली स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी… सुसाइड नोट में लिखा- आई लव यू मां, इस कदम के लिए मुझे माफ करना

11वीं पढ़ने वाली स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक स्कूली छात्रा के आत्महत्या का मामला सामने आया है। दीपका थाना क्षेत्र में कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका SECL कर्मी की बेटी है। किन कारणों से छात्रा ने ये आत्मघाती कदम उठाया है, इस बात का पता नहीं चला है।

मिली जानकारी के मुताबिक, दीपका थानांतर्गत SECL के विभागीय काॅलोनी ऊर्जा नगर में गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल की 11वीं की छात्रा कुमारी गार्गी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में ही फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। गुरुवार सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए, तो उसे फांसी से लटकता हुआ पाया। आनन-फानन में एसईसीएल कर्मी पिता रोहित नारंग ने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को फांसी के फंदे से उतरवाया और घटनास्थल की जांच की। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें छात्रा ने अपनी मां को आई लव यू कहते हुए उनसे इस आत्मघाती कदम के लिए माफी मांगी है। उसने कहा कि मां आई लव यू, मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं और इस कदम के लिए आपसे माफी चाहती हूं।

मृत छात्रा के पिता रोहित नारंग ने बताया कि गार्गी पढ़ाई-लिखाई में होशियार थी। कुछ ही दिनों में उसके फाइनल एग्जाम होने वाले थे, जिसकी तैयारी में वो लगी हुई थी। उन्होंने कहा कि बुधवार रात उससे बात हुई थी, जिसमें बिल्कुल ऐसा नहीं लगा कि वो इस तरह का कोई कदम उठा सकती है। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे जब वे बेटी के कमरे में आए, तो पंखे पर चुन्नी से लटकी हुई उसकी लाश मिली।

वहीं छात्रा का बड़ा भाई, जो बाहर रहकर पढ़ाई करता है, उसने बताया कि रात में गार्गी से उसकी फोन पर बात हुई थी। उसने बताया कि वो बिल्कुल ठीक है। उसने मेरा भी हालचाल जाना और थोड़ी-बहुत बात करके फोन रख दिया। वो फोन पर पूरी तरह से नॉर्मल लग रही थी। उसे भी नहीं पता कि उसकी बहन ने सुसाइड जैसा कदम कैसे उठा लिया।

पुलिस ने कहा कि छात्रा ने खुदकुशी क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उसके दोस्तों से भी जानकारी ली जाएगी कि कहीं स्कूल में तो उसे कोई दिक्कत नहीं थी या पढ़ाई या किसी और बात का तनाव तो नहीं था। फिलहाल उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...